देहरादून
Big Breaking: डीजीपी अशोक कुमार की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित…
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने हरिद्वार में रियल एस्टेट बिल्डर से अवैध वसूली और धमकाने के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं, पूरे मामले की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत पर आरोप है कि इन्होंने हरिद्वार के बिल्डर को फोन पर धमकी देकर बिल्डिंग के काम रोकने और अवैध वसूली की डिमांड की। इसके साथ ही आरोपी दारोगा ने फोन पर मैसेज भेजकर बिल्डर को उगाही के लिए भी धमकाया। जिसपर ये कार्रवाई की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित बिल्डर ने डीजीपी अशोक कुमार के सामने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवैध वसूली और धमकाने के मामले में सब इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत के खिलाफ शिकायत की। शिकायतकर्ता ने डीजीपी के समक्ष आरोपी दारोगा द्वारा धमकाने की फोन कॉल रिकॉर्डिंग डिटेल और मैसेज भी पेश किए। ऐसे में बिल्डर के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक सुबूत देखने के बाद उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एसटीएफ को विस्तृत जांच सौंप दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

