उत्तराखंड
वाह: आख़िर पुलिस ने ढूंढ निकाला जूता चोर, पढ़िए पूरी खबर…
हल्द्वानीः उत्तराखंड पुलिस में हल्द्वानी में चर्चा का विषय बना रिटायर्ड कर्नल का जूता आखिरकार पांच दिन बाद मिल गया है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आखिरकार पांच दिन बाद रिटायर्ड कर्नल के घर से चोरी हुए जूतों को खोज निकाला है। मामले में पुलिस ने एक चोर को भी गिरफ्तार किया है। जबकि, एक चोर अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस कई दिनों से चोरी हुए जूते की तालाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए थे।
दरअसल आस्था विहार पनचक्की चौराहा निवासी रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी का ₹10199 कीमत का जूता 6 अगस्त को उसके घर के बरामदे से चोरी हो गया था। जिसके बाद कर्नल साहब ने 12 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तालाश शुरू कर दी थी। जूते चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी । जिसके आधार पर पांच दिन बाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैै। पुलिस ने कर्नल साहब का जूता चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी फरार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel