उत्तराखंड
उत्तराखंड में मिले आज 3 नए कोरोना मरीज, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार 7 जून को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। हैरानी की बात है कि तीनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है अभी तक उत्तराखंड में कोरोना के कुल 34 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक केस हरिद्वार का है।
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराई गई जिसमें उस महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि महिला सुभारती अस्पताल में भर्ती है जबकि शनिवार को पाए गए दो और कोरोना संक्रमित मरीज आइसोलेशन में है। मई माह से लेकर अभी तक कोविड के कुल 34 केस रिपोर्ट हुए हैं जिसमें 25 मरीज देहरादून जिले के हैं एक केस हरिद्वार जिले का है जबकि सात मरीज राज्य के बाहर के हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel