हरिद्वार
हादसा: दो कारों में भीषण भिड़त, सात लोग गम्भीर घायल, मचा कोहराम…
रुड़की: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। रुड़की बाईपास में दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिनमें मेरठ और दिल्ली के सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वह नगला इमरती बाईपास के पास शनिवार शाम दो कारों में आपस में भिड़ंत हो गई। यहां पीछे से कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी है।जिनमें सवार सात लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान हर्षित रस्तोगी, निपुण, पुनम, आशा, हर्ष रस्तोगी, आशू के रूप में हुई है। एक घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस घायलों के नाम पतों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठक की
देहरादून- नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 164.67 करोड़ मंजूर…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदन में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति का मुद्दा उठाया
फिट उत्तराखण्ड अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश
पीएम मोदी ने राज्य सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई
