चमोली
तबाही: उत्तराखंड में यहां बादल फटने से मची भारी तबाही, हर ओर दिख रहा ख़ौफ़नाक मंजर, देखें Video…
चमोली: उत्तराखंड में मानसून जाते जाते कहर बरपा रहा है। आज सुबह तड़के चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के पंगती गांव में बादल फट गया। बादल फटने के बाद गांव में चारों तरफ बर्बादी का मंजर देखने को मिला। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर प्रशासन की टीम रेस्कयू कार्य में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ओर ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी अचानक उफान पर आ गई। जिसमे कई वाहन डूब गए है।
बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह करीब 5.30 बजे बादल फटने के बाद पहाड़ी से आए मलबे और बारिश ने गांव में भारी तबाही मचाई है। इस घटना में बीआरओ मजदूरों के घरों और झोपड़ियों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी कोई जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया है। मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश के नगर तथा आसपास क्षेत्र में रविवार की रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा की सहायक नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है। चंद्रभागा नदी जिसे बरसाती नदी कहा जाता है, अचानक सोमवार की अल सुबह उफान पर आ गई। नदी का पानी दोनों किनारों को छूकर बह रहा है। ऋषिकेश बाजार से सटे पुल के नीचे वाले किनारे पर कई वाहन पानी में डूब गए हैं। वाहन स्वामी और चालक पानी के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने चेक गंगा के जलस्तर में भी आर्थिक वृद्धि हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

