देहरादून
Big Breaking: देहरादून में यहां दर्दनाक हादसे में एक की मौत, एक घायल, वाहन के उड़े परखच्चे…
देहरादून: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। यहां आज शुक्रवार सुबह आईएमए के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि चालक घायल हो गया है। जिसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:35 बजे सल IMA के पास वाहन संख्या PB10GY9573 जो कि दूध व ब्रैड की सप्लाई करता है, पेड़ से टकरा गया। जिससे परिचालक सीट पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं वाहन चालक हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम लोटबद्दी थाना लोटबद्धि जिला लुधियाना पंजाब को मामूली चोट आयी है। वाहन को क्रेन के जरिये सड़क से हटाया गया है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मृतक परिचालक की पहचान राजकुमार निवासी खन्ना सिटी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई हैं। पुलिस शव को मोर्चरी में रखवा कर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली
26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी
जिलाधिकारी ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
चम्पावत: बाराकोट ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के बीच परिसम्पति मामलों की समीक्षा की
