नैनीताल
Big Breaking:उत्तराखंड में यहां आग की लपटों से धधक उठा पूरा जंगल, सब कुछ हो गया ख़ाक, नही पहुँचा विभाग…
नैनीताल: उत्तराखंड के जंगलों में सरदियों में आग भड़कने लगी है। अभी राज्य में जहां नवंबर महीने में मौसम सुहाना है। ठंड़ी हवाएं, सीजन की शुरूआती बर्फबारी हो रही है। वहीं नैनिताल के जंगलों में आग धधकने लगी है। नवंबर के महीने में लगी आग चिंता बढ़ाने लगी है। चीड़ के जंगल में लगी आग से सडियाताल के पास बनी नर्सरी तक आग पहुंच गई। इसे नर्सरी के दो कर्मचारियों ने बमुश्किल काबू में किया। इस दौरान दिक्कतों का सामना भी इन कर्मचारियों को करना पड़ा।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जिले के खुर्पाताल बाईपास के जंगलों में आग धधक गई। इसके बाद पूरे इलाके के जंगल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग से जंगल को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं मामले में वन विभाग की लापरहवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग की सूचना के बाद भी विभाग की टीम समय से नहीं पहुंची, जिससे आग आगे बढ़ती रही। जंगल में आग इस कदर फैली है कि कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि आग के बाद पहाड़ी से पत्थर और मिट्टी लगातार सड़कों पर गिर रहे हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
