हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां बेकरी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते सब कुछ हो गया जलकर राख, लाखों का नुकसान…
हरिद्वार: उत्तराखंड से भीषण अग्निकांड की खबर सामने आ रही है। हरिद्वार जिले में आज (मंगलवार ) सुबह बत्रा एजेंसी नाम की बेकरी में आग लग गई थी। बेकरी में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग से लाखों का नुकसान हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्वालापुर थाना क्षेत्र में बत्रा एजेंसी के नाम से बेकरी की दुकान है। मंगलवार सुबह दुकान में अचानक आग लग गई थी। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने के बचाए भयावह होती जा रही थी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक बत्रा एजेंसी बेकरी का काफी सामान जलकर राख हो गया था। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel