देहरादून
Accident: देहरादून में बीच सड़क पर 31 वर्षीय युवक की मौत, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…
देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बलबीर रोड़ पर सड़क हादसे में 31 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बलबीर रोड पर एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी पुलिक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक आनन-फानन में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी पूरण बस्ती डालनवाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
