चमोली
Big Breaking: सीएम धामी ने चमोली को दी करोड़ो की सौगात, जोशीमठ का नाम बदलने का किया ऐलान…
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में आज सीएम धामी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नन्दानगर ( पूर्व नाम घाट ) में आयोजित भाजपा विजय संकल्प रैली में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम ने जोशीमठ का नाम अब ज्योर्तिमठ करने की घोषणा की। सीएम ने थराली के पूर्व विधायक मगन लाल शाह के नाम से थराली पंती महाविद्यालय की घोषणा भी की। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा की उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है।
सीएम धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी के निर्देशन और राज्य के मुख्य सेवक के रूप में हमारा संकल्प है कि जब हम राज्य की स्थापना का 25 वां स्थापना दिवस मनायेंगे। तो तब तक हमारा राज्य भारत के सबसे उत्तम और अग्रणी राज्य रहेगा। सीएम ने केन्द्र और राज्य सरकार को डब्बल इंजन की सरकार बताते हुये कहा कि डब्बल इंजन की सरकार प्रगति की ऊर्जा का पावर हाउस है। धामी ने विजय संकल्प रैली में मौजूद राज्य के पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की तारीफ में खूब कसीदे कसे। उन्हें प्रेरक बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उन वाजपेयी की जयंती है जिन्होंने पीएम रहते हुये हमें उत्तराखंड दिया और आज पीएम मोदी के आत्मीय लगाव से उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। सभा और रैली में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यों और विजन की प्रशंसा करते हुये सीएम ने कहा कि पीएम के नेतृत्व की केन्द्र सरकार में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल मार्ग का जो कार्य प्रगति पर है।
इस रेल मार्ग की योजना की सबसे पहले पहल सतपाल महाराज ने की। सीएम धामी ने कहा मैंने पीएम मोदी से टनकपुर से बागेश्वर तक रेल मार्ग का अनुरोध किया था। इस पर शीघ्र कार्य शुरू हो जायेगा। सीएम भाजपा की विजय संकल्प रैली की जनसभा में कांग्रेस पर खूब बरसे। सीएम धामी ने क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह और बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट को हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के हित विकास में कार्य करने वाला जागरूक प्रतिनिधि बताया। भाजपा विजय संकल्प रैली में काबीना मंत्री सतपाल महाराज, थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट, भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नन्दानगर की ब्लाक प्रमुख भारती देवी, नन्दप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव समेत भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel