पिथौरागढ़
हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन करती रही इंतजार; उत्तराखंड में बॉर्डर पर फंस गया बारात संग दुल्हा, जानें वजह…
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर सख्ती बढ़ गई है। जगह-जगह पुलिस मुस्तैद है। इस सख्ती का असर लोगों पर भारी पड़ रहा है। चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा को सील कर दे दिया गया है। ऐसे में एक दुल्हन मेंहदी लगाए दुल्हा इंतजार करती रह गई लेकिन बारात बॉडर पर फंस गया। घर से खुशी-खुशी बारातियों संग दुल्हन लेने निकला दूल्हा बॉडर में फंस गया। जिस कारण करीब पांच घंटे तक बारात अंतरर्राष्ट्रीय पुल पर फंसी रही। काफी मिन्नतों के बाद प्रशासन ने दुल्हें को जाने दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा चुनाव के कारण बंद हुए भारत-नेपाल बॉर्डर में फंस गया। दरअसल प्रशासन ने विधानसभा चुनाव मतदान शुरू होने से 72 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा बंद कर दिया था। ऐसे में किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। सुबह सात बजे के करीब मूनाकोट विकासखंड के खरक्यूड़ा क्षेत्र निवासी जगदीश सिंह पुत्र प्रताप सिंह अपनी दुल्हन लेने बारातियों संग नेपाल के पीपलकोट के लिए निकले। यहां भारत-नेपाल सीमा स्थित झूलापुल पहुंचने पर एसएसबी जवानों ने सीमा बंद होने की जानकारी दी। जिससे बारातियों में हड़कंच मच गया।
प्रशासन ने बॉर्डर पर बताया गया कि अब सीमा तीन दिन बाद यानी 14 फरवरी की शाम छह बजेð ही खुलेगी। इसके बाद दूल्हा समेत पूरी बारात ने झूलापुल के समीप ही जमीन पर बैठकर जिला प्रशासन से झूलापुल खोलने की गुहार लगाने लगी।दूल्हा बारात के संग पुल के पास बैठ गया। काफी मिन्नतों के बाद जिला प्रशासन ने करीब पांच घंटे बाद नरम रुख दिखाते हुए सिर्फ बारात रवाना करने के लिए झूला पुल को खुलवाया, तब जाकर बारातियों ने राहत की सांस ली। अपराह्न 12 बजकर 10 मिनट में जिला प्रशासन ने सिर्फ बारात को रवाना करने के लिए उच्चस्तरीय अफसरों से बातचीत के बाद झूलापुल खुलवाया। जिसके बाद बारात को जाने दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel