उत्तराखंड
त्योहार: अमन, चैन और शांति की दुआ को लेकर मनाई गई ईद-उल-फित्र…
उत्तराखंड। ईद यानी ख़ुशियों का दिन, ईद यानी अल्लाह से इनाम पाने का ख़ास दिन, ईद पूरे आलम में जश्न का ख़ास दिन, ईद यानी ग़रीब और मिस्कीनों के चेहरों पर चमकती और दमकती ख़ुशी का दिन, ईद यानी मुफ्लिस और मोहताजों की शिकमपुर्सी का दिन, ईद यानी बच्चों के तन-बदन पर नये लिबास और लबों पर नई मिठास का दिन।
ईद की ख़ुशियां माहे रमज़ान में क़सरत से की गई इबादत, रियाज़त, अल्लाह तबारक व तआला से माज़रत और अल्लाह के बंदों से सिद्क़ दिल से की गई मोहब्बत का सिला हैं, जो ला महदूद है. अज़ीम और क़दीम हैं. जिसके इनामात अल्लाह ख़ुद अपने बंदों को देता है। आज मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्यौहार बना रहे हैं।
हल्द्वानी की ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगो ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वही नमाज़ पढ़ने आए बच्चो में भी ईद को लेकर काफी उत्साह देखा गया। ईद की नमाज़ में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने देश की अमन, चैन व शांति के लिए विशेष रूप से दुआ की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel