उत्तराखंड
जरूरी खबरः चारधाम यात्रा पर जानें वाले ध्यान दें, विशेष यातायात प्लान लागू, देखें रूट…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना काल के 2 साल बाद खुले चारधाम यात्रा में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हर दिन धामों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में जाम के झाम और हादसों को रोकने के लिए शासन ने विशेष यातायात प्लान लागू किया है। जिसके तहत चारधाम यात्रा मार्ग के कोर एरिया को आठ जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है। इस क्षेत्र में रात 10 बजे से तड़के चार बजे तक यात्रियों के वाहन नहीं चलेंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में तीन पहिया वाहनों का संचालन नहीं होगा। कई जगह दबाव बढ़ने पर रूट डायवर्ट करने की भी तैयारी है। हरिद्वार से व्यासी के बीच का मार्ग यातायात के दृष्टिगत कोर एरिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय की ओर से चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में अब चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात की निगरानी कंट्रोल रूम ऋषिकेश और मुनिकीरेती से की जाएगी। यात्रियों के वाहनों का आवागमन रात दस से तड़के चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन रूटों पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह छह से रात दस बजे तक बंद रहेगा। ई-रिक्शा/तिपहिया वाहन हर समय प्रतिबंधित रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता
वह खुद जिम्मेदार होगा…पाकिस्तान को भारत ने दी सख्त लहजे में चेतावनी
उत्तराखंड का मौसम 8 मई 2025: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर में तेज अंधड़ और बारिश के ऑरेंज अलर्ट
डीएम ने चिकित्सालयों की जांची चिकित्साकवार आपरेशन-सर्जरी प्रदर्शन रिपोर्ट
सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की
