हरिद्वार
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में गोष्ठी का आयोजन, ली गई शपथ…
हरिद्वार: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर, में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के मुखिया प्रो0 सत्यपाल सिहं जी की अध्यक्षता में मरगूबपुर महाविद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं द्वारा तम्बाकू सेवन न करने हेतु शपथ ली। इस दौरान विषय विशेषज्ञों के जागरूकतापूर्ण उद्बोधन के बाद महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अपने विचार रखते हुए छात्र/छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रवेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अध्यक्ष के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि द्वारा तंबाकू एवं नशा उत्पादक तत्वों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया एवं बताया गया कि किस तरह नशा करने से व्यक्ति शारीरिक एवं आर्थिक रूप से प्रभावित होता है।
संगोष्ठी के अन्त में प्राचार्य प्रो0 सत्यपाल सिहं के द्वारा अध्यक्षीय भाषण दिया। साथ ही आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय परिसर पूर्णरूप से नशामुक्ति हेतु किए गये समस्त प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही परिसर पूर्णरूप से स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाये रखने हेतु हर तरीके के कार्यक्रमों को बढ़ावा देता है।
संगोष्ठी के संयोजक डाॅ0 प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय के निर्देशन एवं महाविद्यालय परिवार के सहयोग से वह सभी प्रकार की गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का आयोजन नियत समय पर किया जाता रहता है। जिससे अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं को संस्कारमूलक, रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित परिवेश प्राप्त हो सके। इस कार्यक्रम को सफल एवं संपन्न बनाने में डाॅ0 शेफाली शुक्ला, डाॅ0 मुकेश कुमार गुप्ता, डाॅ0 मंजू अग्रवाल, डाॅ0 गिरिराज सिंह, डाॅ0 अनिल कुमार,पूनम, महिपाल सिहं रावत, अब्दुल रहमान, पिन्टू कुमार उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

