उत्तराखंड
JOBS: उत्तराखंड में इन पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी शुरू, 92 हजार तक है सैलरी, पढ़े डिटेल्स…
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आपको बहुत जल्द सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड वन विकास के 243 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता जल्दी साफ हो सकता है। इसके लिए निगम ने भर्ती की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी को अद्यतन भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीधी भर्ती के लिए भेजे गए अधियाचन में उत्तराखंड वन विकास निगम ने समूह के अंतर्गत पदनाम स्केलर और सहायक लेखाकार के पदों को भरने का जिक्र किया है। स्केलर के 200 लेखाकार के 33 पदों पर भर्ती होनी है। अधियाचन के मुताबिक स्केलर के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा तो होगी ही और साथ ही लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम वन रक्षक स्तर का होगा।
वहीं सहायक लेखाकार की बात करें तो इसमें वाणिज्य से स्नातक बीबीए अकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का चांस दिया जाएगा। इसमें वेतनमान लेवल 5 का रहेगा। यानी की सैलरी ₹ 29200 से लेकर ₹ 92300 तक होगी। इसके अलावा निगम ने लांगिंग अधिकारी के 12 पदों पर भी भर्ती की तैयारी की है। इसके लिए खास अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel