उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: देहरादून सहित इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के देहरादून सहित चार जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
रिपोर्टस की माने तो शुक्रवार सुबह से राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम खराब बना रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow alert in Uttarakhand) जारी किया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ ही गरज के साथ तेज बौछार की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 102 मार्ग जगह-जगह बाधित हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसका असर अगले तीन दिनों में खास तौर पर मध्य और पूर्वी भारत में दिखना शुरू होगा। उत्तराखंड सहित कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा। आने वाले दो से तीन दिनों तक यह ऐसा ही रहेगा। इसके कारण दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel