देश
NHM Recruitment: एनएचएम की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 60 हजार रुपये तक होगी सैलरी, पढें डिटेल्स…
NHM Recruitment: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM) ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और साइकियाट्रिक नर्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर 03 सितंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 125 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 46 रिक्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद के लिए, 40 साइकियाट्रिक सोशल वर्कर और 39 साइकियाट्रिक नर्स के पद के लिए हैं। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी जरूरी है। उपरोक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 40 हजार से 60 हजार रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट पद के लिए उम्मीदवार भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम, 1992 की धारा 3 के तहत अनुमोदित और मान्यता प्राप्त संस्थान से नैदानिक मनोविज्ञान यानी क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। योग्यता संबंधी विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर अधिसूचना का अनुसरण करें।
साइकियाट्रिक सोशल वर्कर पद के लिए उम्मीदवार को सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा फुल-टाइम कोर्स पूरा करने के बाद साइकियाट्रिक सोशल वर्क में दो वर्षीय मास्टर ऑफ फिलॉसफी भी होनी चाहिए। योग्यता संबंधी विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर अधिसूचना का अनुसरण करें।
वहीं, साइकियाट्रिक नर्स के पद पर आवेदक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से साइकियाट्रिक नर्सिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम या फिर भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग में समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel

