उत्तराखंड
Uttarakhand police: सोशल मीडिया पर छाए होमगार्ड जोगेंद्र, डांस से करते हैं अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल, देखें…

उत्तराखंड पुलिस के होमगार्ड जोगेंद्र कुमार अपने खास अंदाज से देश प्रदेश में छाए हुए हैं। राजधानी देहरादून के व्यस्त चौराहे पर वह अपने डांस के साथ ट्रैफिक नियंत्रित करते नजर आते हैं। उनके इस अनोखे तरीके से ट्रैफिक कंट्रोल करने का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर जहां लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दें रहे हैं वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने भी उनकी प्रशंसा की है। साथ ही उन्हें सम्मानित करने की भी चर्चा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों छाए हुए उत्तराखंड होमगार्ड जवान का नाम जोगेंद्र कुमार है। दरअसल जोगेंद्र कुमार जब देहरादून सिटी हार्ट अस्पताल के पास ड्यूटी कर रहे थे तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में वह ट्राफिक कंट्रोल करने के लिए डांस करते दिख रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जोगेंद्र कुमार की मानें तो वह अधिकतर ऐसा करते हैं
वह डांस की अलग-अलग मुद्राओं का प्रयोग ट्रैफिक नियंत्रण करते हैं।
बताया जा रहा है कि वह ट्राफिक सिग्नल पर रुकने वाले लोगों का मनोरंजन करने के लिए अनोखे अंदाज मे ड्यूटी करते हैं। इससे लोग रुके भी रहते हैं और ऊबते भी नहीं हैं। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जवान के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जॉब में खुश रहने से ही आपके काम में पूर्णता आती है।
वहीं बताया जा रहा है कि ट्रैफिक, बाढ़, आपदा अन्य में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले होमगार्ड के लिए इनाम की व्यवस्था है। ऐसे होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के सदस्यों को कमांडेंट जनरल होमगार्ड डिस्क और प्रशंसापत्र दिए जाएंगे। इसी क्रम में पहली घोषणा जोगेंद्र के लिए की गई है। यह सम्मान उन्हें छह दिसंबर को होमगार्ड स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


