देहरादून
Accident: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, अन्य वाहन भी आए चपेट में…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार तो कभी लापरवाही भारी पड़ रही है। बड़े हादसे की खबर में मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान बस की चपेट में स्कूटी और स्कूल वैन भी आ गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि देर शाम को प्राइवेट बस सवारियां लेकर देहरादून जा रही थी कि अचानक मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड पर बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा कर पलट गई। वहीं बस की चपेट में स्कूटी और स्कूल वैन भी आ गई थी।
बताया जा रहा है कि वह बस स्टैंड पर अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर वहीं पास ही में खड़े हुए थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बस आई और स्कूटी व वैन को टक्कर मारती हुई पहाड़ से टकरा गई। जिसके बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। इस सड़क हादसे की वजह से रोड पर लंबा जमा लग गया था, जिसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
