देश
Helicopter Crash: भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रेश, लेफ्टिनेंट कर्नल शहीद, दूसरे की हालत नाजुक…

Helicopter Crash: भारतीय सेना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। जहां देश में दशहरे की धूम है। वहीं सेना के जवान की शहादत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तवांग के पास अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर कथित तौर पर जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू (Nyamjang Chu) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हालांकि अभी हादसे की वजह का पता नहीं लग पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


