देहरादून
Uttarakhand News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में यहां लगी भीषण आग, सब कुछ हुआ खाक, उठे सवाल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। देहरादून में आज उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग लगने से जहां हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए है। वहीं आग लगने पर भी सवाल उठ रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ) के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर काबू पाया जा सका। आग को फायर स्टेशन देहरादून के दो फायर टेंडरों के द्वारा व सेलाकुई फायर स्टेशन के एक फायर टेंडर द्वारा पूर्ण रूप से बुझाया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही। लेकिन तबतक रिकॉर्ड रूम में रखे कई दस्तावेज आग में जलकर खाक हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि कल देर रात तक रजिस्ट्रार आरपी गुप्ता कार्यालय में मौजूद थे। उनके ऑफिस में आज सुबह तकरीबन 8 बजे आग लगी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।लेकिन वह घटना के सही कारणों को जानने के लिए जांच कमेटी भी गठित कर रहे हैं। आग बुझाने के लिए परिसर में लगे फायर कंट्रोल सिस्टम का भी उपयोग किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

