चमोली
Big Breaking: जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर सीएम धामी ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश, पीड़ितों को मिलेंगे इतने रुपए…
जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में है। सीएम ने आज शुक्रवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। तो वहीं पीड़ितों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की है। बताया जा रहा है कि सीएम ने जिनके घर रहने लायक नहीं है उन परिवारों को चार हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की है। जिसके आदेश भी जारी हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम की अध्यक्षता मे हुई इस बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन, सचिव सिंचाई, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त गढ़वाल मण्डल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। इस दौरान सीएम ने जहां संबंधित अधिकारियों से जोशीमठ की स्थितियों की विस्तृत जानकारी ली तो वहीं अधिकारियों को पीड़ितों को शिफ्ट करने के लिए तत्काल प्रभाव से सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा से बेघर हुए परिवारों के लिए किराये के मकान में रहने हेतु 4000 रू० प्रति परिवार की दर से सहायता राशि प्रदान करने के आदेश दिए है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ में सेक्टर और जोनल वार योजना बनाई जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तत्काल डेंजर जोन को खाली करवाया जाए, ताकि कोई अनहोनी घटना न हो सके। साथ ही उन्होंने जोशीमठ में अविलंब आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि सीएम हालातों का जायजा लेने कल जोशीमठ दौरे पर जाएगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Manajemen Risiko di Game Spaceman: Teknik Strategis Bertahan Lebih Lama
Mahjong Slot dengan Fitur Free Spin Terbaik Panduan Lengkap Memaksimalkan Peluang Menang
Slot Bonus Tanpa Batas Klaim Sekarang dan Siap Hajar Maxwin!
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…



















Subscribe Our channel