चमोली
Joshimath Sinking: धामी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रभावितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा, नहीं तोड़े जाएंगे घर!..
Joshimath Sinking: जोशीमठ से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज घरों को ढहाए जाने के विरोध के बाद हुई बैठक में बड़े फैसले लिए गए है। मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ एक घंटे तक चली बैठक में व्यापारियों और प्रभावितों ने अपनी बात रखी। बताया जा रहा है कि शासन ने प्रति परिवार डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देगी सरकार लेकिन प्रभावित इसके लिए तैयार नहीं हैं। वहीं फिरहाल किसी भी भवन को न तोड़ने की भी बात सामने आई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ भूधंसाव की घटनाओं के बाद मुआवजे की मांग पर अड़े स्थानीय लोगों को यह आश्वासन दिया गया है कि सरकार हितधारकों का पूरा ध्यान रखेगी। मुख्यमंत्री के सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने ओर से प्रभावित परिवारों के लिए एक लाख पचास हजार रूपए की एक ओर धनराशि का राहत पैकेज देने की घोषणा की गई है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने कहा कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है, क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नहीं तोड़ा जा रहा है। वहीं नुकसान के आकलन के अनुसार वास्तविक क्षति की पूर्ति के बराबर राशि दरकार की है। कुछ व्यापारियों ने सेटलमेंट की बात का है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel

