देहरादून
Dehradun News: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजनाथ सिंह के सामने रखी सैन्य अस्पताल में कैथलेब खोलने की माँग…
देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून दौरे पर पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जीटीसी हैलीपैड पर स्वागत किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान देहरादून स्थित सेना अस्पताल में हृदयशास्त्र (कार्डियोलॉजी) की सुविधा उपलब्ध न होने कारण इस बिमारी से ग्रसित रोगियों को उपचार में आ रही दिक्कतों के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया।
मंत्री जोशी ने कहा कि देहरादून में लगभग 15 हजार सेवारत सैनिक के एवं 80 हजार भूतपूर्व सैनिक (परिवार सहित) निवासरत हैं। सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग एवं कैथलेब की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अन्य अस्पताल में जाने की स्थिति अक्सर पूर्व सैनिकों के सम्मुख रहती है।
मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के अनुरोध के दृष्टिगत सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग (कैथलेब सुविधा सहित) की स्थापना की जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

