उत्तराखंड
Good News: हो जाएं तैयार, शिक्षा विभाग में होने जा रही है 4500 पदों पर भर्ती, पढ़ें…
उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब जल्द बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में भर्ती होने वाली है। बताया जा रहा है कि विभाग में बहुत जल्द 4500 पदों पर भर्ती होने जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर मुख्य सचिव-वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बीते गुरुवार अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में उत्तराखंड सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और अब इसी कड़ी में वित्त विभाग ने सीएम छात्रवृत्ति योजना, क्लस्टर स्कूल समेत शिक्षा विभाग की चार अहम योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद 4500 पदों पर भर्ती की राह आसान हो गई है। बताया जा रहा है कि इसी बैठक में शीघ्र ही उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की करने का फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 8,000 चतुर्थ श्रेणी के पद पूरे प्रदेश में खाली हैं। स्थाई भर्ती खत्म किए जाने का असर है कि चतुर्थ श्रेणी के अधिकतर पद खाली होते जा रहे हैं और शिक्षा विभाग में 8000 स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। अब शिक्षा विभाग को वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel