पिथौरागढ़
BREAKING: ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड का जवान शहीद, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया…
उत्तराखंड के लिए सीमा से दुःखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देश रक्षा करते हुए प्रदेश का सपूत शहीद हो गया है। जवान की शहादत की खबर से उनके गृह क्षेत्र पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट और परिवार में कोहराम मच गया है। शहीद अपने पीछे दो मासूम बच्चों सहित पत्नी भरा परिवार छोड़ गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी संदीप सिंह भंडारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 13वीं बटालियन में कार्यरत था। जिसकी तैनाती सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर थी। वह बॉर्डर पर गस्त कर रहे थे इस दौरान वह शहीद हुए।
बताया जा रहा है कि जवान के दो मासूम बच्चें बेटे है। एक का नाम आर्यन 10 वर्ष और दूसरा बेटा रुद्राक्ष भंडारी (4) हैं, जो वर्तमान में मां के साथ देहरादून में रहते हैं। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां-पत्नी बेसुध है। जवान का पार्थिव शरीर गंगोलीहाट लाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


