देश
बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, कई घायल
ओडिशा: चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय की ओर जारी बयान में कहा गया कि राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे में 132 लोगों के घायल होने के अपडेट मिला है।
जानकारी के अनुसार, बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। सीपीआरओ दक्षिण रेलवे ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ओडिशा के मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया। वहीं ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एमडी ने कहा कि 47 घायलों को बालासोर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
हादसे में कई यात्रियों के ट्रेन के पलटे डिब्बों में फंसे होने की खबर सामने आ रही है। वहीं रेलवे प्रशासन ने इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया है। साथ ही इस हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

