नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी कार, दो सगे भाईयों की मौत, एक ही परिवार के पांच लोग घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। नैनीताल में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए है। वाहन के परखच्चे उड़ गए है। बताया जा रहा है कि वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास हुआ है। कार सवार परिवार गोरखपुर से नैनीताल घूमने आया था। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ रात के अंधेरे में खतरनाक जंगल में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने घटनास्थल पर खाई में गिरे वाहन तक पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।
वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे, जो यूपी के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये हुए थे। घायलों की पहचान आकाश (22), प्रेमचंद (52), अरुणा (50), शालू (25) और ढाई वर्षीय शालू के रुप में हुई है। वहीं मृतकों की शिनाख्त राहुल (27) और राजीव (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



