उत्तराखंड
Uttarakhand News: CM धामी ने की गृहमंत्री शाह सहित इन केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम धामी तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं।सीएम के इस दौरे को लेकर जहां सियासी गलियारों में हलचल तेज हो रखी है वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। तो वहीं सोमवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल के साथ ही राज्य के अन्य स्थानीय उत्पाद भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से सीआइआरएफ के प्रस्तावों पर वित्तीय एवं प्रशासकीय अनुमोदन के लिए अनुरोध किया। केन्द्रीय संड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि सीआइआरएफ में राज्य को 250 करोड़ रूपये की परियोजना की स्वीकृति प्रदान की जायेगी।
इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों के साथ ही रोप वे व टनल के प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे। वहीं सीएम धामी ने रविवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी गहन चर्चा हुई। वहीं चर्चा यह भी है कि राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन मांगा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
