उत्तराखंड
खुशखबर : उत्तराखंड की मानसी नेगी का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन…
उत्तराखण्ड की बेटी जनपद चमोली के मझोठी गांव की मानसी नेगी का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चीन के चेंगदू में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित हो रहे हैं। चेंगदू में 18 विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है भारतीय एथलीट 11 खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तलवारबाजी, जूडो, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, तायक्वांडो, टेनिस और वॉलीबॉल शामिल है।
मानसी नेगी का चयन एथलेटिक्स 20 किमी वाक रेस के लिए हुआ है। मानसी नेगी का इवेंट पांच अगस्त को आयोजित होगा। इसके लिए वह जल्दी ही चीन के लिए रवाना होंगी। अभी मानसी बेंगलुरु में राष्ट्रीय कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मानसी के कोच व प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने मानसी नेगी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मानसी का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन होने पर उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
