उत्तराखंड
UKPSC Jobs: युवाओं के लिए काम की खबर, इन पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स…
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर आ रही है। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक समूह ग सीधी भर्ती के विषयवार रिक्त 107 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 25 अगस्त बताई जा रही है।
बताया जा राह है कि इन पदों पर चयन हेतु विज्ञापन संख्या- A-3/DR/S-3/2023-24, दिनांक 05 अगस्त, 2023 के माध्यम से ‘प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह ‘ग’) परीक्षा -2023′ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया। है। उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अहंता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 05 अगस्त, 2023 से दिनांक 25 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् है-
1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 05 अगस्त, 2023
2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2023 (रात्रि 11:59:50 बजे तक
प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
नोटः युवा आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति पढ़ सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
















Subscribe Our channel