उत्तराखंड
हादसा: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत, सलूड़ गांव में देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य चार घायल हो गए।
कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने खाई से एक व्यक्ति का शव निकाला और अन्य चार को खाई से बाहर निकाला।
दरअसल, सोमवार देर रात कोतवाली जोशीमठ द्वारा जोशीमठ से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर जोशीमठ से मुख्य आरक्षी मुकेश ऐठानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। कार में पांच लोग सवार थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
