उत्तराखंड
Weather Alert: उत्तराखंड के इन जिलों में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट…
उत्तराखंड में अगले चार दिन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में सितंबर माह में अब तक 91.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 116.2 एमएम से 21 फीसदी कम है। गुरुवार को रुद्रपुर में 61, घाट में 36, अल्मोड़ा में 17 और जौलीग्रांट में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। देहरादून में भी गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामने करना पड़ा । गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का 34.8, मुक्तेश्वर का 22.5 और नई टिहरी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
