उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड ने फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट…
Weather Update: प्रदेश के कुछ जिलों में हो रही बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। रात के वक्त गिरती ओंस और कम होता तापमान लोगों को ठंड का एहसास करवा रहा है। तो वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद मौसम और ठंडा हो जाएगा। आइए जानते है आपके जिले का हाल कैसा रहेगा।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बरसात की वापसी के बाद अब मौसम शुष्क नजर आ रहा है। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे आने वाले सप्ताह में प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है।
विभाग की माने तो मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर को भी राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत तथा नैनीताल, उधमसिंह नगर जनपदों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं 10 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है साथ ही इस तरह आने वाले इन दिनों में दो दिन बरसात होने के बाद तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में सुबह के समय मौसम तापमान न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि दोपहर के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। रविवार को भी मौसम इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel