उत्तराखंड
TRANSFER: उत्तराखंड में फिर हुए ताबड़तोड़ तबादले, जानें किस अधिकारी को भेजा गया कहां…
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी हो गया है। प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने लोकसभा चुनाव से पहले नौ पीसीएस सहित 10 पुलिस अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिए है। जिनके आदेश जारी किए गए हैं। आइए जानते है किसे कहां भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शासन ने 09 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। इस दौरान शासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। एक आदेश में तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं तो वहीं दूसरी सूची में 6 पीसीएस अधिकारियों को बदला गया है। एक सूची में 3, दूसरी में 6 तबादले किए गए है।
इनके हुए ट्रांसफर
- किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
- मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
- राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया है। उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।
- शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
- चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।
- युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया है।
अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया। - नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।
- बलजीत सिंह भाकुनी को सहायक सेना नायक आईआरबी प्रथम रामनगर, श्याम दत्त नौटियाल को सहायक सेनानायक 40 पीएसी हरिद्वार, भूपेंद्र सिंह भंडारी को जनपद नैनीताल भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel