चमोली
BREAKING: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित, राज्य को देंगें बड़ी सौगात…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। वह आगामी 19 जनवरी 2024 को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह प्रदेश को बड़ी सौगात भी देने वाले है। साथ ही वह जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ-ढाक पहुंच कर सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मिलेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 जनवरी 2024 को चमोली दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह जोशीमठ में जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। तो वहीं सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना नेसभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जोशीमठ आर्मी हेलीपैड सहित गौचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
वहीं दूसरी पीएम मोदी के दौरे को लेकर भी तैयारियां की जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हो सकती हैं। भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की जनसभाएं कराने के लिए समय मांगा है। अभी रैलियों का स्थान और समय तय नहीं हुआ है, लेकिन संगठन की ओर से पांचों लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा का प्रस्ताव है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
