उत्तराखंड
BREAKING: धामी सरकार ने अब इस वरिष्ठ IAS अधिकारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी…
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आईएस राधा रतूड़ी के मुख्य सचिव बनने के बाद अब एक और आईएएस अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आइए जानते है किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारी ललित मोहन रयाल को मुख्य सचिव का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। सचिव शैलेश बगौली ने इसके आदेश जारी किए है। वर्तमान में आईएएस ललित मोहन रयाल अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री के रूप में शासन में कार्यरत हैं।। जारी आदेश में उन्हें जल्द पदभार ग्रहण करने और शासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए है।
बता दें कि ईमानदार छवि के लिए विख्यात उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2020-21 के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया जा चुका है, इसके साथ ही आईएएस ललित मोहन रयाल को निदेशक शहरी विकास निदेशालय में नगर निकाय संपत्ति कर प्रणाली को जीआईएस मैपिंग द्वारा सुदृढ़ एवं डिजिटलाइज कर केंद्रीय कृत रूप में प्रदान करने से संबंधित उत्कृष्ट कार्य के लिए भी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार दिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
