उत्तराखंड
Weather Update: मौसम के तापमान में वृद्धि, सर्दी के जाने का आगाज…
Weather Update: महीने के शुरुआती दिनों में बारिश व बर्फबारी के चलते ठंड और भी बढ़ गई थी। लेकिन यह कुछ ही दिन तक रहा। और अब मौसम ने अपना करवट बदल लिया है। मौसम के तापमान में वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज भी मौसम साफ रहेगा।
उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है राजधानी देहरादून में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान के 25° सेल्सियस रह सकता है। बीते कुछ दिनों से सामान्य मौसम के चलते तापमान में वृद्धि हो रही है। बता दें कि कुछ जिलों में हल्के-हल्के बादल छाए रहेंगे।
राज्य में बारिश या बर्फबारी महीने के शुरुआती कुछ दिनों में ही देखने को मिला। उससे पहले और बाद में सूखी सर्दी ही पड़ी है। सीजन का ज्यादातर समय सूखा होने के चलते सामान्य जनजीवन और बहुत से कार्यों में इसका असर पड़ते हुए नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार सभी जिलों में साफ मौसम रहेगा। और मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई भी चेतावनी नहीं दी है।
मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है और खिलखिलातीं हुई अच्छी धूप देखने को मिलेगी। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान भी 10° C और अधिकतम तापमान 25° C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
