देहरादून
Uttarakhand News: 7 लाख 22 हजार में नीलाम हुआ VIP नंबर 0001, जारी है VIP नंबरों कि नीलामी…
राजधानी देहरादून में VIP नंबर खरीदने का प्रतिस्पर्धा चल रहा है। RTO द्वारा UK 07 FR सीरीज खोला गया। सीरीज का VIP नंबर खरीदने के लिए लोग बोलीं लगा रहे हैं। परिवहन दफ्तर में जब भी नए वाहन नंबर की सीरीज खुलती हैं तब VIP नंबरों कि ऑनलाइन नीलामी कि जाती है। और बोली भी ऑनलाइन ही लगाई जाती है। देहरादून RTO ने हाल ही में UK 07 कि FR सीरीज खोला। सीरीज के VIP नंबरों के लिए लोग प्रतिस्पर्धात्मक रुप से बोली लगा रहे हैं।
RTO प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया UK 07 कि FR सीरीज कि कुल 38 वाहन नंबर ऑनलाइन नीलामी में रखे गए हैं। इनमें से 27 नंबरों की बोली लग कर नीलामी हो चुकी है। और अभी तक 27 नंबरों कि नीलामी से 18 लाख रुपये का राजस्व मिल चुका है। एक निजी कंपनी ने डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार के लिए सीरीज का 0001 नंबर की ऑनलाइन नीलामी जीती। बता दें कि इस नीलामी में 7 लाख 22 हजार कि बोली लगाई गई थी।
देहरादून में वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी बढ़ रहे हैं। पहाड़ के परिवहन दफ्तरों में VIP नंबरों को लेकर इतनी उत्साह देखने को नहीं मिलती। जब की मैदानी क्षेत्रों में VIP नंबर के लिए लोग प्रतिस्पर्द्धा करने लग जाते हैं।
UK 07 FR के कुछ VIP नंबर और उनपर लगाइ गई बोली:
0001 – 7 लाख 22 हजार
0009 – 2 लाख 9 हजार
9999 – 1 लाख 60 हजार
0007 – 1 लाख 9 हजार
0003 – 84 हजार
0008 – 70 हजार

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
