उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इस परीक्षा का पेपर लीक, अब इस दिन होगा एग्जाम…
उत्तराखंड से बड़ी खबर है। युवाओं को बड़ा झटका लगा है। यहां कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की सी प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की खबर है। बताया जा रहा है की पेपर लीक होने की सूचना के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल, रामनगर सहित अन्य स्थानों पर ये परीक्षा होनी थी। 79 बटालियन के नेवल व आर्मी के तीन सौ कैडेट परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। रविवार सुबह 10 बजे से एनसीसी सी प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा होनी थी।तभी कैडेट्स को बताया गया कि परीक्षा टल गई है। साथ ही सभी छात्रों के परीक्षा छोड़ वापस लौटने की जानकारी दी गई। अब लिखित परीक्षा 25 फरवरी को होगी। यह परीक्षा एनसीसी मुख्यालय की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि अब मामले में जांच बैठा दी गई है।
बताया जा रहा है कि परीक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रो. एचसीएस बिष्ट ने प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में कुछ भी स्पष्ट जानकारी होने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के ग्रुप कमांडेंट कर्नल दिनेश सिंह ऐरी ने परीक्षा टलने की सूचना दी। जिस वजह से परीक्षा नहीं हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
















Subscribe Our channel