उत्तराखंड
Geeta Uniyal: नहीं रही उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल…
Geeta Uniyal: उत्तराखंड फिल्म जगत के लिए इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल ने उत्तराखंड फिल्म जगत को अलविदा कह दिया है। 2020 से गीता उनियाल कैंसर की बिमारी से जूझ रही थी जिसके चलते मंगलवार को गीता उनियाल ने अंतिम सांस ली। जिससे पूरे उत्तराखंड फिल्म जगत और उत्तराखंड में शोक की लहर है।
एक नजर गीता उनियाल के जीवन पर
उत्तराखंड की सुपरस्टार अभिनेत्री गीता उनियाल को सायद हर कोई जनता होगा , गीता जी का जन्म उत्तराखंड के एक संपन परिवार में हुआ। बचपन से ही अभिनय में रूचि के चलते उन्होंने 2004 में उत्तराखंड एल्बम में काम करना शुरू किया। फिर कभी पीछे नहीं देखा और वो हर एक एल्बम में हिट होती चली गयी उन्होंने 2011 में विकास उनियाल से लव मैरिज की, उनका एक बेटा भी है जिसका नाम रुद्राश है। घर की जिम्मेदारियों के बीच भी वो अपने संस्कृति के लगातार काम करती रहीं। उत्तराखंड के 200 से जादा एल्बम में काम कर चुकी गीता उनियाल का ये सफ़र काफी चुनौतियों से भी भरा था, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें नयी दिशायें दी।
फिल्म ‘भुली-ए-भुली’ में शानदार अभिनय सबके दिल और दिमाग में उत्तर गया। इससे पहले भी उन्होंने, फ्योंली जवान ह्वेगे, भगत और घंडियाल, ब्यो, पीड़ा, संजोग अभी जग्वाल कैरा, आदि फ़िल्मों में भी काम किया इतना ही नहीं उन्होंने ‘द हैवोक’ नाम की हिंदी फिल्म में भी काम किया। गीता की सुपरहिट एल्बम में सकला, खुद, नोनी भावना, छकना बांद, शुभागा, स्याली रौशनी, बिजुमा प्यारी, सुनीता स्याली, बिंदुली, बबिता, त्यारा सों, आंख्यों की तीस, जुन्याली रात और भी बहुत सारी एल्बम सामिल हैं। लोक संस्कृति और कलामंच के लिए किये गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले हैं, 2009 में पर्वतीय बिगुल की और से बेस्ट एल्बम एक्ट्रेस के हिलीहुड सम्मान से नवाजा गया, जबकि 2010 में फिल्म पीड़ा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सामान मिला, इसके अलावा उन्हें ‘युफा अवार्ड 2017’ बेस्ट एक्ट्रेस से भी सम्मानित किया गया है।
पिछले दो-तीन सालों से गीता उनियाल लगातार बीमार चल रही थी और इस दौरान उन्होंने फिल्मों में और उत्तराखंड के गीतों में काम करना कम कर दिया था लेकिन इसी बीच दुखद खबर सामने आई है जिसने पूरे उत्तराखंड फिल्म जगत को झकझोर कर दिया है कि गीता उनियाल अब हमारे बीच में नहीं रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel