उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में यात्रियों से भरी रोडवोज बस पलटी, 34 यात्री थे सवार, मची चीख-पुकार…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देवप्रयाग से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे चंडीगढ़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही रोडवेड अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 34 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया।
वहीं दूसरी ओर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की इस हादसे में मौके पर ही जान चली गई. जबकि, कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत की खबर मिलने के बाद दोनों के परिवार में मातम का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
