उत्तराखंड
Auli Skiing Championship: रोमांच के सफर के लिए हो जाए तैयार, हो गया तारीखों का ऐलान…
Auli Skiing Championship: उत्तराखंड में पहाड़ों पर जहां बर्फ़बारी हो रही है। वहीं औली में होने वाले राज्य स्तरीय ओपन आइस स्कीइंग चैंपियनशिप की तारीखों का ऐलान हो गया है। नौ और 10 मार्च को इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। औली की बर्फीली ढलान पर इन खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन ने गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आइए जानते है डिटेल्स..
मिली जानकारी के अनुसार इस समय औली में बर्फ जमी हुई है। औली ढलान में भी हिमपात हुआ है।फरवरी और मार्च में अच्छी बर्फबारी के बाद औली में नौ और 10 मार्च को राज्य स्तरीय ओपन आइस स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में अल्पाइन स्कीइंग व स्की माउंटेनियरिंग खेल होंगे। इन खेलों का आयोजन विंटर गेम्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
बताया जा रहा है औली में अच्छी बर्फबारी हुई है, जिसे देखते हुए यहां पर नौ और 10 मार्च को राज्य स्तरीय ओपन स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। खेलों की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन खेलों में भाग लेने वालो को भी सूचित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel