उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड BJP ने किया तारीखों का एलान, जानें टिहरी सहित कब किस सीट पर प्रत्याशी करेंगे नामांकन…
उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रत्याशी 22 से 27 मार्च तक अपना नामांकन करेंगे। ये नामांकन कार्यक्रम अलग-अलग दिन होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। जिसके बाद आज उत्तराखंड बीजेपी मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिसके तहत 22 मार्च अल्मोड़ा, 23 मार्च हरिद्वार, 27 मार्च नैनीताल, 26 मार्च गढ़वाल, 27 मार्च टिहरी गढ़वाल में नामांकन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सीएम धामी धामी और केंद्रीय नेताओ की मौजूदगी में नामांकन किया जाएगा। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम होगा। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
