उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश बर्फबारी हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें और निचले इलाकों में झोंकेदार हवा चलने के आसार जताए हैं। आइए जानते हैं कहाँ कैसा रहने वाला है मौसम…
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। पश्चिमी विषोभ का असर उत्तराखंड में भी दिख रहा है। देहरादून में सुबह से बादल छाए है। देर रात झोकेदार हवाएं चली है। वहीं मौसम की माने तो उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर में चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
बता दें कि पहाड़ों पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। पर्यटक पहाड़ों पर बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दो हवाओं की टकराहट से मौसम के एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। पुरवा व पछ़ुआ हवाएं मिलकर बादल का निर्माण कर सकती हैं और फिर तेज हवा या आंधी के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इससे तापमान का पारा गिरेगा और मौसम सिहरन उत्पन्न करने वाला बन सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
