उत्तराखंड
UKSSSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, आयोग ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, देखें…
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेडर जारी कर दिया है। आयोग ने मई से लेकर अगस्त माह की 9 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। आइए जानते है कब कौन सी होगी भर्ती परीक्षा..
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 मई को स्केलर के लिए शारीरिक नाप – जोख परीक्षा रखी गई है। इसके बाद एक जून को होमगार्ड नागरिक सुरक्षा मुख्यालय में हवलदार प्रशिक्षक की शारीरिक नाप जोख परीक्षा प्रस्तावित है। इसी क्रम में नौ जून को आबकारी सिपाही, परिवहन सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर और 26 से 29 जून के बीच अनुदेशक की परीक्षा होगी।
आयोग ने एलटी लिखित परीक्षा 30 जून को प्रस्तावित की है। वाहन चालक परीक्षा सात जुलाई, सहायक भंडारी 14 जुलाई, स्केलर चार अगस्त और होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा 11 अगस्त को प्रस्तावित की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
