उत्तराखंड
पाटी से लोहाघाट जा रहा मैक्स वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 11 घायल…
चम्पावत : जानकारी के अनुसार पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स वाहन लोहाघाट के देवखुरा के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया । हादसे में महेशराम (55) पुत्र मोती राम निवासी भूमाड़ी की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से ड्राइवर पंकज पुत्र प्रकाश निवासी करौली की गलत गंभीर बनी हुई है।
हादसा होता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को वाहन से निकालकर निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टर अजीम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महेश राम की मौत हो चुकी थी। जबकि ड्राइवर पंकज की हालत गंभीर है। जिसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। इसके साथ ही हादसे में घायल दो महिलाओं को भी चंपावत रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही लोहाघाट के प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया हादसे के दौरान वाहन में 12 लोग सवार थे। जो पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। इस दौरान वाहन देवखुरा में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। रावत के अनुसार मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक महेश राम (55) की तबीयत खराब थी जिन्हें उनका बेटा और पत्नी इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे।
घायलों का विवरण
घायलों की पहचान पंकज कुमार (चालक), महेश्वरी देवी (55), मुन्नी देवी (52), सुंदर राम (59), कविता देवी (33) ,सावित्री देवी (50), रेखा देवी (31), संजय कुमार (31), मुदित कुमार (7), संजय कुमार (37 ), मनोज (34) के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में हरेला पर्व बना हरित क्रांति का उत्सव, 8 लाख 13 हज़ार से अधिक पौधे रोपे गए
संवेदनशील प्रशासन; आपदाग्रस्त गांव बटोली प्रभावितों के द्वार, लगाया मेडिकल कैम्प
बागेश्वर: हरेला पर्व पर डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, किया पौधरोपण
उत्तरकाशी: डीएम ने किया पौधरोपण कहा हरेला संस्कृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व
मैक्स वाहन खाई में गिरा, 09 लोग थे सवार
