उत्तराखंड
बहुत हुआ नोटिस का खेल, डीएम ने कर दी सीधी कार्यवाही, लापरवाही पर कम्पनी पर लगाई 07 लाख की पैनल्टी…
जनमानस को समस्या नही, सुरक्षा देना है अभिप्रायः डीएम
डीएम ने शीशमबाड़ा प्लांट में 1 घंटा व्यतीत कर महसूश किया, स्थानीय लोगों का दर्द
कार्यों में लापरवाही पर कम्पनी पर लगाई 07 लाख की पैनल्टी,
कम्पनी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने को दी 01 माह की मोहलत।
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर नगर निगम कार्यालय में कम्पनी के अधिकारियों को तलब किया। शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण कार्यों की स्थिति जानी। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए, मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करने पर भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही की। जिलाधिकारी ने शीशमबाड़ा प्लांट में एक घंटा व्यतीत कर कूडा निस्तारण की स्थिति देखी।
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कम्पनी को कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित संख्या में उपकरण एवं वाहन संशाधन शीशमबाड़ा प्लांट मानक के अनुरूप निस्तारण करने पर कम्पनी पर 07 लाख अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई। दो वर्ष से कम्पनी को नगर निगम की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी सुधार नही दिखने पर डीएम ने की अर्थदण्ड के कार्यवाही की।
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में सम्बन्धित कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा स्थानीय लोगों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण करें। उन्होंने निर्देशित किया कम्पनी निर्धारित शर्तो के अनुसार कूड़ा निस्तारण एवं परिवहन के लिए उपकरण एवं वाहन मानव लगाए। उन्होंने कहा कि कम्पनी कोई बहाना नही सुना जाएगा, कम्पनी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश के साथ ही मानकों के अनुरूप कार्य करना होगा नही तो आगे जुर्मोने के साथ ही ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही करने में कोई गुरेज नही किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel