उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: डीएम आशीष भटगांई नगर पंचायत कपकोट का दौरा किया…
बागेश्वर: नगर निकाय चुनाव की व्यवस्थाओं एवं प्रबंधनों को देखने बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई एवं एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने नगर पंचायत कपकोट का दौरा किया।
नगर पंचायत कपकोट परिसर में बनाएं गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष सहित जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने पोलिंग बूथों एवं नामांकन कक्षों का भी निरीक्षण किया। तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जरूरी-दिशा निर्देश दिए।
नगर पंचायत कपकोट कार्यालय परिसर में नव निर्मित भवन में बनाएं गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षाबलों के लिए बिजली,पानी,शौचालय सहित आवश्यक व्यवस्थाएं यथा समय सुनिश्चित की जाए। तथा पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने हेतु आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने मतगणना हाल में मतगणना कार्मिकों एवं उमीदवारों के एजेंडों को बैठने के लिए कुर्सियों एवं टेबल सहित प्रकाश इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उसके बाद जिलाधिकारी एवं एसपी ने तहसील परिसर में बनाए गए नामांकन कक्ष एवं पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया। जहां पर सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनुराग आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel