उत्तराखंड
सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती ने किया नामांकन…
नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती व सभासदों हुकम सिंह, आशीष चौहान, श्रीमती नेहा खाती, श्रीमति सीमा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चुनाव प्रभारी श्रीमती सोना सजवाण निवर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील गजा मे नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती व चुनाव प्रभारी श्रीमती सोना सजवाण ने शहीद बेलमति चौहान के स्मारक पर माल्यार्पण किया, साथ ही घंटाकर्ण मंदिर गजा मे मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। ढोल दमाऊ की थाप पर जुलूस बाजार से होते हुए तहसील परिसर में पहुंचा।
नामांकन दाखिल करते समय श्रीमती सोना सजवाण,प्रशासक जिला पंचायत टिहरी, राजेन्द्र सिंह भंडारी निवर्तमान प्रमुख फकोट, बीर सिंह रावत निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष नरेंद्र नगर, मीना खाती निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, शिवानी विष्ट निवर्तमान प्रमुख चम्बा, गिरीश बंठवाण सदस्य प्रदेश कार्य समिति भारतीय जनता पार्टी,चतर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनपद टिहरी व रतन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष गजा की उपस्थिति रहे, सभासदों मे वार्ड एक से हुकम सिंह सौंटियाल, वार्ड दो से आशीष चौहान, वार्ड तीन से श्रीमती नेहा खाती, वार्ड चार से श्रीमती सीमा ने जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel